पनकी, कल्याणपुर समेत तमाम क्षेत्रों में अवैध अस्पतालों का फैला मकड़जाल बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ड्यूटी डॉक्टर के संचालित हो रहे अस्पताल
      01 February 2023

अमित राजपूत
स्वैच्छिक दुनिया। कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आयी सामने।

पनकी, कल्याणपुर समेत तमाम क्षेत्रों में अवैध अस्पतालों का फैला मकड़जाल।

बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ड्यूटी डॉक्टर के संचालित हो रहे अस्पताल।

कार्यवाही के नाम पर अधिकारी अवैध अस्पताल संचालकों से खेल रहे नोटिस-नोटिस का खेल।

बीते दो सप्ताह कल्याणपुर में स्थित मोहित मेडिकल सेंटर,एहसास हॉस्पिटल समेत आधा दर्जन अस्पतालों को दिया गया था नोटिस।

नोटिस के बाद भी धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध अस्पताल।

अवैध अस्पतालों में झोलाछाप डॉक्टर लोगों का इलाज कर जान और स्वास्थ्य के साथ कर रहे खिलवाड़।

बड़ा सवाल, आखिर अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग क्यों महेरबान-?
Twitter