भारत के अशोक चक्र विजेता" का लोकार्पण हिंदी भवन दिल्ली में----कानपुर से अर्चना तिवारी--अभिलाषा होंगी सम्मानित
      01 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया। अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह "भारत के अशोक चक्र विजेता" का लोकार्पण हिंदी भवन दिल्ली में----कानपुर से अर्चना तिवारी--अभिलाषा होंगी सम्मानित



(देश विदेश के 140 दोहाकारों को "काव्य श्री सम्मान" से अलंकृत किया जायेगा)
अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह भारत के अशोक चक्र विजेता का लोकार्पण दिल्ली के हिंदी भवन में 5 फरवरी 2023 को किया जायेगा जिसमें देश विदेश के 140 साहित्यकारों को काव्य श्री सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।

संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित होने वाले इस भव्य लोकार्पण समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों से एवं अन्य देशों के लगभग 140 सहभागी साहित्यकार इस अवसर पर "काव्य श्री सम्मान" से अलंकृत किये जायेंगे। *कानपुर से सुप्रसिद्ध कवियत्री अर्चना तिवारी -अभिलाषा को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कानपुर से अर्चना तिवारी अभिलाषा होंगी काव्य श्री सम्मान से सम्मानित. .....*

हिंदी साहित्य के अछूते भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजन किया गया था। जिसमें 201 रचनाकारों ने किसी एक अशोक चक्र विजेता पर दोहे सृजित कर काव्य पाठ किया था। इस प्रकार के अनूठे आयोजन को विशिष्ट श्रेणी में मानते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दर्ज़ किया गया है।

इन्ही रचनाकारों में से चयनित 167 रचनाकारों के दोहे संकलित कर इस ऐतिहासिक महत्व के ग्रन्थ 'भारत के अशोक चक्र विजेता' को सर्वभाषा प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इस ग्रन्थ में सम्पादक की भूमिका संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष साहित्यकार डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने एवं संकलनकर्ता की भूमिका का निर्वहन संस्था के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी निभाया है।

इस ऐतिहासिक एवं कालजयी ग्रन्थ में भारत के समस्त अशोक चक्र विजेताओं पर दोहे सृजित कर संकलित किया गया है जिसमें अमेरिका, नेपाल,यू ए ई, इंडोनेशिया, भारत के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को स्थान दिया गया है ।
Twitter