पूर्व पार्षद मुर्सलीन उर्फ भोलू के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एक और एफआईआर दर्ज
      02 February 2023

मुस्तफा हसन
स्वैच्छिक दुनिया। कानपुर के जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट में हुई आगजनी के मामले में जेल में बंद कर्नलगंज के पूर्व पार्षद मुर्सलीन उर्फ भोलू के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एक और एफआईआर दर्ज हुई है।

कर्नलगंज निवासी रुखसार फातिमा ने उसके खिलाफ रंगदारी, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रुखसार ने पुलिस को बताया कि । पति मोहम्मद अहमद और दो बेटियों रमिशा व रुदा के साथ पिछले पांच दशक से कर्नलगंज के एक मकान में किराये पर रह रही हैं।

बीते 24 दिसंबर को वह शादी समारोह में गईं थीं। 28 दिसंबर को जब लौटीं तो उनके कमरे में एक और ताला बंद मिला।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुर्सलीन कन्नौज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छह गंभीर मामले पूर्व में दर्ज हैं।

कानपुर की कई साइट पर इरफान के साथ उसका पैसा भी लगा हुआ है। महिला की तहरीर पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी 24 जनवरी से जेल में बंद है।
Twitter