प्रतियोगिता में 26 बच्चों ने मारी बाजी
      04 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, सुलतानपुर। शुभ सेवा समिति की ओर से गुरुवार को लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ओम नगर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें स्कूल के 26 विजेता बच्चों को संस्था अध्यक्ष नितिन पाण्डेय और विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

संस्था की ओर से प्रबंधक को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष नितिन पाण्डेय, उनके सहयोगी उदय प्रताप सिंह, अंशुल यादव और अमित त्रिपाठी ने बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में कक्षा 10 की जरीन खान, कोमलेस त्रिपाठी, उपेन्द्र मिश्रा, कक्षा नौ के अरीन एखलाक, शिवम, कक्षा आठ के आशुतोष सिंह, अनुष्का सिंह, चन्दन कुमार, शिवांगी श्रीवास्तव, शताक्षी श्रीवास्तव, प्रिंस आदि बच्चे सम्मानित हुए। शुभ समिति की ओर से विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
Twitter