वाद-विवाद में पल्लवी, शिप्रा जीतीं
      04 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। स्व. सेठ अचल सिंह वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

वर्तमान परिदृश्य में इंटरनेट विकास का सशक्त माध्यम है विषय पर आयोजित प्रतियोगिता की विजेता वैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज की शिप्रा और आगरा कॉलेज की पल्लवी बनीं। शुभारंभ पद्मश्री डॉ. ऊषा यादव, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा ने किया। प्राचार्य प्रो. वंदना अग्रवाल ने बताया कि वार्षिकोत्सव ‘उमंग-2023’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान बैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज की निधि ने प्राप्त किया। तृतीय सेंट जोंस कॉलेज की पूर्वी चौहान रहीं।
Twitter