विद्यार्थियों ने देखी बसंतोत्सव प्रदर्शनी
      04 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान द्वारा आयोजित बसंतोत्सव प्रदर्शनी के नौवें दिन शुक्रवार को परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षक अमित चौधरी ने कहा कि ब्रज बसंत पर आधारित प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी के मध्य ब्रज संस्कृति के प्रति जागरुकता आ रही है।

संस्थान के उप-निदेशक डॉ. एसपी सिंह ने बताया ब्रज संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण कदम है।
Twitter