भारत की 2030 में विश्व की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी होगी
      06 February 2023

अजय पत्रकार
स्वैच्छिक दुनिया। द इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट् इंडिया कानपुर चैप्टर द्वारा यूपी स्टॉक एक्सचेंज पदम टावर कानपुर में संगोष्ठी का आयोजन भारत एक विकसित राष्ट्र 2030 विषय पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश महाना जी अध्यक्ष विधानसभा उत्तर प्रदेश का स्वागत सचिव सीएमए अजय कुमार शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। सेमिनार में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाने और देश को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प प्रकट किया है सेमिनार में यह भी कहा गया कि मोदी जी की नीतियों का परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। कार्यक्रम में महाना जी ने डॉ आशुतोष मिश्रा जी की विकसित भारत पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि भारत को अर्थ जगत में विश्व गुरु बनाने के लिए इन विषयों पर शोधपूर्ण पुस्तकों को अत्यधिक महत्व है।
Twitter