किरण मिश्रा स्वयंसिद्धा की कृति लफ़्ज़ों की गुस्ताखियाँ माफ हो का भव्य लोकार्पण सम्पन्न
      06 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया। डाॅ. किरण मिश्रा स्वयंसिद्धा की कृति
लफ़्ज़ों की गुस्ताखियाँ माफ हो का भव्य लोकार्पण सम्पन्न

गाँधी शान्ति प्रतिष्ठान के सभागार में काव्य मंजरी साहित्यिक समूह का 7वां स्थापना दिवस "वल्लरी" के नाम से मनाया गया। जिसके भव्य समारोह में देश विदेश से आये अनेक गणमान्य वरिष्ठ साहित्यकारों के कर कमलों द्वारा डाॅ. किरण मिश्रा स्वयंसिद्धा की कृति
लफ़्ज़ों_की_गुस्ताखियाँ_माफ़_हो का का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
तथा लफ़्ज़ों_की_गुस्ताखियाँ_माफ़_हो काव्य संग्रह मे भावपूर्ण लेखन के लिए राष्ट्रीय संस्था काव्यमंजरी साहित्यिक समूह द्वारा डाॅ. किरण मिश्रा स्वयंसिद्धा को साहित्य_निधि_सम्मान_2023 से सम्मानित किया गया। समूह द्वारा साहित्यिक निष्ठा और समर्पण के लिए भी किरण मिश्रा को काव्य_मंजरी_साहित्य_मुग्धा_सम्मान_2023 से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आगमन साहित्यिक समूह के संस्थापक पवन जैन, अशोक मैत्रेयजी , डाॅ. सूक्ष्म लता महाजन जी , डाॅ ज्योति सक्सेना जी, सुमन स्वामी जी ,अशोक प्रजापति जी,हिन्दी सलाहकार इन्द्र शर्मा जी आदि गणणमान्य साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. नीरजा मेहता कमलिनी जी आदरणीया नेहा शर्मा और पद्मा आंचल जी ने की ।
Twitter