एन.सी.सी. (एयर विंग) के कैडेट रितेश शुक्ला ने राज्यपाल रजत पदक प्राप्त किया
      08 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। एन.सी.सी. (एयर विंग) के कैडेट रितेश शुक्ला ने राज्यपाल रजत पदक प्राप्त किया । आर्मापुर पी.जी. कालेज, कानपुर के बी. ए. द्वितीय वर्ष 3 यूपी एयर स्क्वाड्रन' के एन.सी.सी. कैडेट रितेश शुक्ला दिनांक 26 जनवरी को दिल्ली में गणतन्त्र दिवस की परेड में सम्मिलित हुये। कैडेट रीतेश शुक्ला ने परेड के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम में प्रतिभाग करके महाविद्यालय तथा कानपुर नगर का मान बढ़ाया है।

उत्तर प्रदेश की टीम ने पी.एम. रैली में द्वितीय स्थान, कल्चरल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, एन.आई.ए.पी. में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कैडेट रीतेश शुक्ला को गवर्नर रजत पदक प्रदान किया गया है। कैडेट रितेश की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर आर्मापुर पी.जी. कालेज के प्राचार्य प्रो. (डा.) मुकेश कुमार सिंह और 3 यूपी एयर स्क्वाड्रन के कमाण्डिंग आफीसर विंग कमाण्डर एस. के. यादव, सी.टी.ओ. श्री मनोज कुमार यादव तथा समस्त शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Twitter