आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा ने खोलें असंतुष्ट के लिए दरवाजे
      14 February 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में जोन स्तरीय मीटिंग कल्याणपुर कानपुर में संपन्न हुई बिल्हौर,अरोल जसवंतनगर,औरैया, कन्नौज, इटावा कई जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया मीटिंग का संचालन कर रही फायर ब्रांड नेत्री आप तिरंगा शाखा प्रियंका सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि अन्य दल से जो लोग असंतुष्ट हैं और मेक इन इंडिया का हिस्सा बनना चाहते हैं भारत को नंबर वन देश के रूप में देख रहे हैं वह चाहे किसी भी दल के असंतुष्ट हो आप तिरंगा शाखा में उनका सम्मान है आप तिरंगा शाखा जाति धर्म ऊंच-नीच भेदभाव से कोसों दूर है यहां सभी का सम्मान है हम शहीदों के बनाए रास्ते पर चलते हैं और उनके सपनों का भारत बनाने के काम में लगे हुए हैं हमारी शाखा महापुरुषों के वचनों को लागू करती है और अब तिरंगा शाखा ने सभी दलों के लिए जो उन दलों से असंतुष्ट हैं उनके लिए भरपूर दरवाजे खोल रखे हैं साथ ही श्रीमती सिंह जी ने नारा दिया तिरंगा का साथ सबका विकास लगातार आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा का विस्तार उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है इस देश की जनता को अभी तक की सरकारों ने लूटने का काम किया उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव नजदीक जनता जागरूक हो और वोट जरूर दें इसकी अपील भी प्रियंका सिंह ने की शाखा पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मतदाता जागरूकता अभियान जरूर चलाएं वोट देना हर इंसान का अधिकार है इसी दौरान कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रीय गान के साथ मिष्ठान वितरण किए गए मीटिंग में भाग लेने आए बुंदेलखंड,झांसी,कानपुर मंडल जॉन प्रमुख ठाकुर गवेंद्र सिंह फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया गजेंद्र सिंह जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते कहा आम आदमी पार्टी ने सभी सम्मानित समाजसेवी बुद्धिजीवियों के लिए तिरंगा शाखा ज्वाइन करने का आह्वान जो देश को विश्व पटल पर नंबर वन बनाने बनाने के लिए कृत संकल्पित है मीटिंग में मुख्य रूप से प्रभारी प्रियंका सिंह संजय मिश्रा कुलदीप राणा विनय वर्मा अतुल श्रीवास्तव केके किंग चंदन शेरवा पंकज रावत राजवीर यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
Twitter