रंजू कुमारी जिला कांग्रेस कमेटी बाराबंकी की सचिव हुई मनोनीत
      17 February 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। रंजू कुमारी को कांग्रेस पार्टी के प्रति लगन निष्ठा कार्यकुशलता के साथ साथ सामाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान को देखते हुए जनप्रिय नेता पूर्व सांसद डॉक्टर पी एल पुनिया जी की सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी बाराबंकी का सचिव मनोनीत किया गया। पार्टी ने उनसे अपेक्षा की है कि वे जिला सचिव जैसे गरिमामयी पद के अनुरूप पार्टी के संगठन को जनपद में सुसंगठित करके समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा नीतियों से अवगत कराएगी तथा मल्लिकार्जुन खड़के अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवम जननायक राहुल गांधी, सोनिया गांधी , उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के हाथों को मजबूती प्रदान करते हुए कांग्रेस संगठन को बढ़ाने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगी।।
Twitter