कानपुर के सचेंडी थाने में सोमवार को एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप
      21 February 2023

वीरेंद्र सिंह
स्वैच्छिक दुनिया।

कानपुर के सचेंडी थाने में सोमवार को एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई।

18 फरवरी को ही इस मामले के आरोपी की पत्नी ने महिला के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पति को पुलिस ने हिरासत में लेने पर सोमवार को महिला थाने पहुंची और दुष्कर्म का आरोप लगाया।

मुकदमा न दर्ज करने पर थाने में ही आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी दूध का व्यापार करते हैं।

प्रतिस्पर्धा की लड़ाई है। राजनीतिक रंजिश भी है। सचेंडी थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म का किसी प्रकार का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
Twitter