उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहा है बदलाव
      25 February 2023

बिंदु पांडे
उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहे बदलाव के बीच जान सामान्य में यहाँ भ्रमण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अलावा अब दूसरे प्रदेशों से भी लोग उत्तर प्रदेश की विधानसभा देखने आ रहे है। इन सबके बीच आज मर्चेंट चेम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के एक साठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। इसके बाद पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण किया।
मर्चेंट चेम्बर ऑफ उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष अतुल कानोडिया के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही का सजीव अवलोकन किया। इसके बाद पूरे दल ने विधानसभा की गैलरी को देखा। इस दौरान मर्चेंट ऑफ उत्तरप्रदेश के सदस्यों ने डिजिटल वीथिका का भी अवलोकन किया और विधानसभा के इतिहास को भी समझा तथा वहाँ पर बनाये गए सेल्फी पॉइंट पर अपनी अपनी फोटो भी खिंचवाई।
पूरे विधानसभा परिसर भ्रमण के बाद प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनकी नई कार्यशैली की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि यू पी विधानसभा को देखकर हम सब को बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। इसके लिए कानपुर मर्चेंट चेम्बर ऑफ उत्तरप्रदेश आपका आभारी है। पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से लगातार यू पी विधानसभा में हो रहे बदलाव की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद हम सबके मन मे यहाँ आने को लेकर उत्साह था। उन्होंने कहा कि यू पी विधानसभा को जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है जितना इसके बारे में सुना था उससे भी यह बेहतर है।
इससे पूर्व मर्चेंट चेम्बर ऑफ उत्तरप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के काम काज को बेहतर बताते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिति की सफलता से प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।
मर्चेंट चेम्बर से विधानसभा जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से श्री दिलीप अग्रवाल, श्री कपिल भाटिया, श्री नरेन्द्र डालमिया, श्री सुधील शर्मा, श्री टीकमचंद सेठिया, श्री विजय पांडेय, श्री मुकुल टण्डन, श्री अनिल अग्रवाल , श्री आशीष चौहान, श्री तिलक राज शर्मा, श्री गुलशन धुपर, डॉक्टर राजेश मेहरा, अधिवक्ता संतोष गुप्ता एवम चेम्बर के सचिव श्री महेन्द्रनाथ मोदी एवम अन्य सदस्य थे।
Twitter