बालिकाओं का सैनिक स्कूल में चयन
      27 February 2023

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, हीरागंज। बाबागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय किंधौली द्वितीय में पढ़ने वाली चार छात्राओं का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ। अंजली सरोज पुत्री सरजू सरोज, लक्षमी सरोज पुत्री जगजेव सरोज, दीपिका पटेल पुत्री भोलानाथ, नंदिनी पटेल पुत्री भारत लाल का चयन हुआ।

सभी छात्राएं विद्यालय के सहायक अध्यापक राम भवन पटेल के निर्देशन में सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा दिया। बेटियों के सुनहरे कल को देखकर अभिवावक खुश दिखाई पड़े।
Twitter