दूल्हे को चाहिए दहेज में कार
      03 March 2023

सय्यद मुस्तफा हसन
ब्रेकिंग न्यूज़। कानपुर के गोविंदनगर में फेरों के दौरान अचानक दूल्हे को दहेज में मांगी गई कार की याद आ गई।

परिजनों ने भी हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। फेरे अधूरे छोड़ दूल्हा बरात लेकर लौट गया। लड़की पक्ष के लोगों ने इज्जत की दुहाई दी, लेकिन लड़का पक्ष ने एक न सुनी।

दुल्हन ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से लड़के पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। सीपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लिफाफों में दिए गए रुपयों को मिलाकर कुल पांच लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भी फेरों के समय हंगामा कर दिया गया। जब लड़की पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने बीच में ही फेरे रोक दिए और बरात लेकर लौट गया। सीपी बीपी जोगदंड ने बताया कि थानेदार को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Twitter