अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस २०२३ और होली की शुभकामनाएं
      10 March 2023

Dr Nirupama Pandey Misra
राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ में डा निरुपमा मिश्रा के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह ६मार्च कौन आयोजित किया गया। इसमें श्रीमती सुधा प्रसाद पत्नी स्वर्गीय डा प्रसाद प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट और समाजसेवी रीना त्रिपाठी दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। रीना त्रिपाठी ने जहां नशामुक्त होली खेलने का आह्वान किया और महिलाओं के लिए एक अनौपचारिक संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा जिससे महिलाएं अपनी समस्याएं बेहिचक साझा कर सके और मानसिक तनाव दूर कर सकें ।यह समाज में बढ़ते आत्महत्या और अन्य मानसिक बीमारियों को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव होगा ऐसा डा निरुपमा मिश्रा का विचार है।साथ ही श्रीमती सुधा ने महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा क्योंकि एक स्वस्थ और शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करती है।इस अवसर पर डा निरुपमा मिश्रा ने कई महिलाओं को सम्मानित किया और पौधे देकर लगाने को प्रेरित किया। पुरूषों को भी महिलाओं और परिवार के विकास में योगदान करने के लिए सम्मानित किया। इस प्रकार पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने पर भी जोर दिया गया।साथ ही स्त्री पुरुष दोनों के सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने यहां स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता के लिए आयोजित रैम्प वॉक में भी भाग लिया। इसी प्रकार सुरक्षित होली खेलने के लिए हर्बल रंगों पर जोर दिया गया। इस प्रकार डा निरुपमा मिश्रा एवं आमंत्रित जनों ने मनोरंजन के साथ समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
Twitter