महिला उद्यमियों के उत्पाद एवं सेवाओं की भव्य प्रदर्शनी
      18 March 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की वुमेन इंटरप्रेन्योर कमेटी द्वारा राइज अप 2023 (बिजनेस वुमेन एक्सपो) के अंतर्गत कानपुर की महिला उद्यमियों के उत्पाद एवं सेवाओं की भव्य प्रदर्शनी "दिनाँक 18 एवं 19 मार्च, 2023, को स्थान – उन्नति विला एवं लॉन (निकट आभा नर्सिंग होम), 7/87, तिलक नगर, कानपुर" में आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन समारोह प्रातः 11:00 बजे होगा। प्रदर्शिनी का उद्घाटन श्री अरविंद सिंह, आई०ए०एस०, उपाध्यक्ष - कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संपन्न किया जाएगा। शहर के गणमान्य उद्योगपति, व्यवसाई, अधिकारी व नागरिक प्रतिनिधियों के बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी में सम्मालित होने की संभावना है।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कानपुर नगर की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है तथा उनके द्वारा बनाई गई वस्तुओं और सेवाओं के प्रति मार्केट अवेयरनेस क्रिएट करना है। इसके अलावा 5 महिला उद्यमियों जिन्होंने स्वयं की मेहनत से खुद की एक पहचान बनाई है, उन्हे एक पैनल डिस्कशन के माध्यम से दूसरी महिला बंधुओं को इंस्पायर करने का मौका मिलेगा। राइज अप 2023 (बिजनेस वुमेन एक्सपो) में लगभग 3000 महिलाओं की उपस्तिथि अपेक्षित है। राइज अप 2023 में कानपुर नगर की 75 महिला उद्यमियों ने अपने उत्पाद एवं सेवाओं की भव्य प्रदर्शनी के लिए स्टाल राइज अप 2023 प्रदर्शिनी का समापन समारोह दिनांक 19 मार्च 2023 को सायंकाल 04:00 से 06:00 बजे होगा, जिसमें कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री विशाख जी अय्यर, (I.A.S.) के उपस्थित रहने की संभावना है। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण का आयोजन भी किया जायेगा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वुमेन इंटरप्रेन्योर कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती मानसी लोहिया, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती साक्षी भारतिया, इवेंट चेयर श्रीमती प्रिया रहेजा, श्रीमती ऋचा अग्रवाल, श्रीमती सीमा लाहोटी तथा मर्चेंट्स चैंबर्स के अध्यक्ष श्री अतुल कानोडिया, श्री सुधीन्द्र जैन एवं श्री कमल रहेजा के अलावा सचिव महेंद्र नाथ मोदी उपस्तिथ रहे।
Twitter