कानपुर नगर की महिला साहित्यकारों का होली मिलन समारोह संपन्न
      20 March 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया, कानपुर। 18-3-23 को साहित्यकार सहयोग संगठन व् स्वरांगिनी साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में डॉ गायत्री सिंह के निवास 581बी ब्लॉक पनकी कानपुर में वरिष्ठ कवयित्री डॉ गीता चौहान जी की अध्यक्षता व् डॉ राधा शाक्य जी के संचालन में होली मिलन व् कवयित्री गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया |
सरस्वती पूजन के बाद अतिथि सम्मान हुआ ,तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी |
इस अवसर पर सभी कवयित्रियों का स्वागत करते हुये आयोजक डा गायत्री सिंह पूर्व प्राचार्य आर्मापुर कालेज कानपुर पूर्व डीन कला संकाय क्षत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने कहा कि नगर के साहित्यिक उत्कर्ष में महिला साहित्यकारों का शाश्वत योगदान रहा है जिसे यहां के साहित्यकार इतिहास कारों ने सराहना भी की है।
Twitter