जन्तु विज्ञान विभाग में एक दिवसीय ब्लड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
      25 March 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो।
कानपुर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय एस. एन.सेन बालिका विद्यालय पी. जी. कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग मे एक दिवसीय ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुमन ने किया एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वयं भी परीक्षण में भाग लिया। विषय की जानकारी देते हुए जन्तु विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवांगी यादव ने छात्राओं को बताया कि स्वयं का ब्लड ग्रुप ज्ञात होना कितना अवश्य है साथ ही उन्होंने ब्लड ग्रुप का रक्त दान से संबंध बतायाl
शिविर मे सभी छात्राओं ने स्वयं का ब्लड ग्रुप परीक्षण किया।
शिविर का संचालन डॉ शिवांगी यादव डॉ शैल वाजपेयी एवं जेबा अफरोज ने किया।
मौके पर वनस्पति विभाग की विभागध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया साथ ही वनस्पति विज्ञान की डॉ समीक्षा सिंह राई घोष उपस्थित रहीं।
Twitter