आगामी चुनाव के मद्देनजर आप तिरंगा शाखा की कई जिला इकाई पुनर्गठित : प्रियंका सिंह
      28 March 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। कानपुर 27 मार्च 2023, आप सामाजिक संगठन तिरंगा शाखा कानपुर मंडल के जनपद औरैया इटावा कन्नौज की प्रभारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने बताया कि पुरानी तिरंगा शाखा कन्नौज और इटावा औरैया जिला कमेटी आगामी चुनाव के मद्देनजर भंग की गई शीघ्र ही कर्मठ जुझारू और सच्चे देशभक्त को शाखा मे शामिल कर इकाइयों का गठन किया जाएगा जनपदों में तिरंगा शाखा के जिला प्रमुखों को तिरंगा शाखा के संयोजक श्री बृजलाल लोधी एवं जौन प्रमुख गवेंद्र सिंह एडवोकेट की सहमति से बनाया जाएगा जिससे तीनों जनपदों में तिरंगा शाखा का हर रविवार को आयोजन हो तथा बुद्धिजीवी समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित लोगों को तिरंगा शाखा के साथ जोड़ा जाएगा श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा तिरंगा शाखा देश के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले लोगों का एक सामाजिक संगठन है जो आम जनमानस में देश भक्ति एवं सामाजिक शान्ति बनाए रखने का काम करता है तथा आम नागरिकों के अधिकारों की बात करता है सुख दुख में तिरंगा सेवी भाग लेते हैं और देश के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महापुरुषों के जीवन पर चर्चा कर उनके आदर्शों पर चलने के लिए जनता को प्रेरित करते हैं शीघ्र ही तिरंगा शाखा प्रभारी तीनों जनपदों में दौरा कर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित लोगों जोड़ा जाएगा उन्होंने यह भी कहा संविधान इस देश का आईना है और संविधान से ही आम जनमानस को न्याय मिलता है तिरंगा सेबी संविधान के प्रति लोगों में सच्ची भावना उसके प्रति आस्था बनाए रखने के लिए भी तिरंगा से भी आम जनमानस को प्रेरित करते हैं और जब तक संविधान मजबूत है देश मजबूत है शीघ्र ही तिरंगा शाखा प्रभारी तीनों जनपदों में दौरा कर समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित लोगों को तिरंगा शाखा के साथ जोड़ने का अभियान चलाने जा रही है और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे
Twitter