नमन देश के सैनिकों को नमन
      30 March 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। शहीद दिवस 23 मार्च को श्री सत्यसंदेश..एक संकल्प साहित्यिक संस्था एवम आगमन साहित्यिक संस्था कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशाल काव्य गोष्ठी का आयोजन राम जानकी मंदिर प्रांगण,बर्रा_2 में हुआ।
संस्था की अध्यक्ष वरिष्ठ कवयित्री कुसुम सिंह *अविचल* के संयोजन में आयोजित शानदार भव्य काव्य गोष्ठी में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार, रचनाकार उपस्थित रहे...वायु सेना से सेवानिवृत्त प्रह्लाद सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, मोहिंदर पाल शर्मा, हरेंद्र भदौरिया, उदय प्रताप सिंह, आदर्श सक्सेना सहित अन्य सेवानिवृत सैनिकों ने देश के कर्णधार क्रांतिवीर सैनिकों का प्रतिनिधित्व किया।इंद्रपाल सिंह एवम प्रबल प्रताप सिंह संरक्षक के रूप में उपस्थिति रहे। कानपुर नगर के काव्य महारथियों ने शहीद दिवस की गरिमा के अनुरूप शानदार काव्यांजलि के माध्यम से अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि समर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत अयोजिका कुसुम सिंह अविचल के स्वागत उद्बोधन से हुई..आभार कार्यक्रम संरक्षक आ०प्रबल प्रताप सिंह ने किया..कुशल संचालन आदित्य कटियार जी ने किया.
वाणी वंदना ललिता दीक्षित ने की इसके बाद कविताओं की अविरल रसधार ने आयोजन को नई ऊंचाइयां दी... सभी पूर्व सैनिकों के अपने सेवाकाल के दरम्यान अपने अनुभव साझा किए।कानपुर कवि कुल ने देश भक्ति के गीतों की अविरल रसधार से पूरे पंडाल को भक्ति मई कर दिया। तीन घंटे का अत्यंत शानदार,जानदार आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ....।
Twitter