"आप" का राष्ट्रीय पार्टी बनाना श्री अरविंद केजरीवाल जी का देश में जादुई करिश्मा : प्रियंका सिंह
      12 April 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। कानपुर 11 अप्रैल 2023 आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की चर्चित फायर ब्रांड नेत्री श्रीमती प्रियंका सिंह अपने बयान में चुनाव आयोग द्वारा आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने पर हार्दिक स्वागत करते हुए कहा यह पार्टी के संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रतिफल एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों के प्रति देश की जनता का बढ़ता हुआ जन समर्थन है श्रीमती प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथियों को बधाई देते हुए कहा इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बनाना अपने आप में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी का जादुई करिश्मा है श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पंजाब में जनता के लिए जो ऐतिहासिक सराहनीय ईमानदारी से कार्य किए हैं उसकी देश में ही नहीं विश्व में भी चर्चा है।

श्री केजरीवाल भारत देश को विश्व के पटल पर नंबर वन बनाने के लिए कृत संकल्पित है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी देश में मुख्य भूमिका में नजर आएगी और देश की बागडोर श्री अरविंद केजरीवाल जी के हाथों में होगी श्रीमती प्रियंका सिंह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मार्मिक अपील करते हुए कहा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर माननीय श्री अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर देश को नंबर एक बनाने के मिशन को कामयाब बनावे और पार्टी को देश ही नहीं विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित कराने में जी जान से जुट जाएं।
Twitter