कवि राजेंद्र अवस्थी विदेश यात्रा पर
      13 April 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। कानपुर 13 अप्रैल। नगर के चर्चित कवि राजेन्द्र अवस्थी 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को लगभग एक माह के लिए आस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे। ‌इस दौरान वो पर्यटन के साथ-साथ अप्रवासी भारतीयों, हिंदी प्रेमियों एवं हिंदी साहित्यानुरागियों के साथ संवाद स्थापित कर हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।

नगर की सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई देने के साथ ही उनकी यात्रा की मंगल कामनाएं की हैं। उनकी इस विदेश यात्रा पर सर्वश्री अशोक शास्त्री, राकेन्द्र मोहन तिवारी, कैलाश बाजपेयी, राजेश सिंह, मनीष "सरल", डॉ. सुरभि मिश्रा, जय राम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, पी.के. त्रिपाठी, वी.के. दीक्षित, राज कुमार शर्मा, बी.के.बाजपेई, सी.बी.मिश्र , शैलैंद्र निगम, सुशील खरे, शरद मिश्र, संतोष अवस्थी, आनंद शुक्ल ने हर्ष व्यक्त किया।
Twitter