कर्म योगी सम्मान समारोह
      14 April 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। श्रीमद भागवतगीता जयन्ती आयोजन समिति कानपुर प्रान्त के द्वारा 15 अप्रैल की शाम 5 बजे खत्री घर्मशाला,लाल बंगला मे श्री गीता जयंती महाअनुष्ठान मे सहयोग करने वाले 250 बन्धु को कर्मयोगी सम्मान समारोह से विभूषित किया जायेगा।
यह बात आज पत्रकारो से बातचीत करते हुये युग दघीचि देहदान अभियान प्रमुख व संरक्षक एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया मनोज सेगर ने कही,उन्होने यह भी कहा कि विभिन्न विघालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, आचार्य व पत्रकारो को अंग वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
हमारा उद्देश्य कानपुर नगर के विभिन्न विघालय मे जाकर गीता संदेश से बच्चो को भारतीय संस्कार का ज्ञान देना है।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना शिरकत कर रहे है।
इस पत्रकार वार्ता मे प्रमुख रूप से डाक्टर के के शुक्ला,दिनेश यादव,अमरनाथ,
हेमत सेगर,विनोद शंकर दीक्षित मौजूद रहे।
Twitter