श्रीमद् भगवद्‌गीता जयन्ती आयोजन समिति द्वारा 150 सहयोगी साथियों को 'कर्मयोगी सम्मान'
      17 April 2023

मुजम्मिल
स्वैच्छिक दुनिया। श्रीमद् भगवद्गीता जयन्ती आयोजन समिति कानपुर प्रान्त द्वारा आज शनिवार को खत्री धर्मशाला एन-२ रोड, लाल बंगला में श्री गीता जयन्ती के विगत एक वर्ष में संपन्न हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोगी रहे बन्धुओं को "कर्मयोगी सम्मान से विभूषित किया गया।
आज स. विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि विगत वर्ष मानव श्रंखला, श्री गीता यात्रा, सवा लाख लोगों द्वारा गीता पाठ से लेकर गीता जयंती महायात्राओं में जिन साथियों ने सहयोग दिया, उन्हें सम्मानित कर बहुत खुशी हो रही है।
गर्व का विषय है कि सम्मानित होने वालों में एक बड़ी संख्या महिलाओं भी है।अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात समाज- -सेवी डॉ. उमेश पालीवाल ने कहा कि अब गीता जयंती महा अभियान को जन जन तक ले जाने के लिए हमे वार्ड स्तर पर समितियों का गठन करना होगा
मुख्य मार्ग प्रचारक अमरनाथ ने बताया कि विगत दिनों श्री गीता जयंती आयोजनों में अथक श्रम सहयोग करने वाले विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, एवं सहयोगी आचार्य बन्धुओं को भी विशेष रूप से अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र देते हुये उनका उत्साह वर्धन कर आत्मिक प्रसन्नता हो रही है,आपसी स्नेह संवर्धन एवं सामाजिक समरसता के ताने बाने को मजबूत बनाने में यह आयोजन प्रभावी होगा। कार्यक्रम में
डॉ. के. के. शुक्ल, मनोज सेंगर, दिनेश यादव श्री विनोदशंकर दीक्षित स्वामी राम आश्रम, डा वंदना पाठक, सुखबीर सिंह मालिक, सुरेंद्र सिंह, शरद प्रकाश अग्रवाल, गोपाल धवन,सुधीर माहना,भारत गुजराल आदि लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन कविता मिश्रा ने किया।
Twitter