मैं ब्राह्मण हूं महासभा द्वारा परशुराम जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
      24 April 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। अक्षय तृतीया दिन शनिवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर मैं ब्राह्मण हूं महासभा के तत्वाधान में भव्यता के साथ परशुरामोत्सव का त्यौहार मनाया गया तथा इस अवसर पर पराग दूध डेयरी निराला नगर स्थित हनुमान मठ दरबार में भगवान परशुराम जी की स्थापित प्रतिमा की पूजा आराधना करके 11 फुट का भगवान परशुराम जी का परशु फरसे की स्थापना मंदिर परिसर में की गई। इससे पूर्व भगवान परशुराम जी के फरसे की नगर भ्रमण यात्रा हुई जिसमें हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया,मैं हूं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम जी ने अपने परशु फरसे से धरती पर अत्याचार करने वालों का नाश किया था इसलिए ही महासभा ने मंदिर प्रांगण में 11 फुट ऊंचे फरसे की स्थापना करवाई है ताकि अन्याय करने वालों का नाश हो सके इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में आर्यनगर विधानसभा से विधायक अमिताभ बाजपेई सपा मेयर की प्रत्याशी वंदना बाजपेई,किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी,कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी ने पराग डेयरी स्थित हनुमान मठ दरबार में आकर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने नमन किया। इस शोभायात्रा में कई ब्राह्मण संगठन तथा व्यापारिक संगठन ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्व ब्राह्मण महासभा,ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागरूकता समिति तथा कानपुर उद्योग व्यापार मंडल एवं पहल संस्था ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से संरक्षक पंडित शैल शुक्ला,वीरेंद्र दुबे,पिंटू दुबे,एडवोकेट मनोज सिंह,पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी,एडवोकेट अमित शर्मा,वरुण मिश्रा,सुबोध चोपड़ा,विशाल बाजपेई,महासभा के महामंत्री नितिन अवस्थी,जिलाध्यक्ष अनुरंजन शुक्ला,विपिन सिंह,अमित तिवारी,प्रशांत त्रिपाठी,सेंट्रल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,राहुल दीक्षित,पूर्व संयुक्त मंत्री हिमांशु दीक्षित,अध्यक्ष रामजी दुबे,गौरव शुक्ला,सुरेश त्रिपाठी (मामा),अभिषेक श्रीवास्तव,विनय वर्मा,मनोज तिवारी,सदन तिवारी,पूजा दुबे,अतुल बाजपेई,नीतू तिवारी,कुणाल श्रीवास्तव,सागर शुक्ला,प्रांजुल त्रिपाठी,हर्षित श्रीवास्तव,आकाश,आशीष शर्मा , विकास तिवारी,तेजस चतुर्वेदी, हेमंत निगम एवम हजारों की संख्या में परशुराम भक्त उपस्थित रहे।
Twitter