मेधावियों को किया सम्मानित
      01 May 2023

मुजम्मिल
स्वैच्छिक दुनिया शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में कुमुदिनी निगम मेमोरियल मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। यू0पी0 बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 66 मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी कानपुर नगर मा0 नमिता सिंह जी के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया व आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया गया।
राम रघुवीर गुनवती देवी जन सेवा न्यास द्वारा कु0 प्रतीक्षा सचान को इण्टरमीडिएट में सर्वाधिक अंक अर्जित करने हेतु रू. 50,000 श्रद्धेया मां संतोष अग्रवाल पुण्यस्मृति छात्रवृत्ति एवं कु0 माही साहू को इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान में सर्वाधिक अंक करने हेतु श्रद्धेय प्रो0 गोविन्द स्वरूप छात्रवृत्ति रू. 25000 प्रदान की गई। न्यास के सचिव एवं ट्रस्टी श्री मनोज अग्रवाल जी ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कुमुदिनी निगम मेमोरियल फाउंडेशन के संरक्षक डॉक्टर गोविंद शंकर निगम जी व डॉक्टर नवीन मोहिनी निगम जी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर कर्मठ बने रहने के लिए उत्साहित किया।

विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्री श्याम अरोड़ा ने कार्यक्रम आयोजन समिति एवं संयोजकों को बधाई देते हुए छात्राओं का अपना पाथेय प्रदान किया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने, आभार प्रदर्शन प्रबन्धक पं0 रमाकान्त मिश्र एवं संचालन कु0 दर्शिका अवस्थी एवं कामाक्षी गुप्ता ने किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी तथा गीत कदम निरन्तर चलते जिनके ने सभी को प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के सह प्रबन्धक सी.ए. सुरेन्द्र कक्कड़, प्रो0 हरिभाऊ खाण्डेकर , रो0 विनोद ऋषि, किरन प्रजापति आदि सहित अन्य गणमान्य महानुभाव एवं अभिभावक जनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Twitter