विकास की गति आगे बढ़ाने के लिए महापौर,सांसद-विधायक,पार्षद एक ही पार्टी का होना चाहिए : सतीश महाना
      01 May 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने वार्ड-28 अशोक कुमार मेम्बर, वार्ड-11 रीना लालू पाल,वार्ड-68 निशा शर्मा, वार्ड-58 कैलाश पाण्डेय के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय व महराजपुर विघान सभा मे पार्षद को ज्यादा से ज्यादा जिताने की अपील किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन मे यह भी कहा कि कानपुर मे विकास की गति को आगे बढाने के लिये पार्षद से लेकर महापौर,विघायक व सासंद एक ही पार्टी का होना चाहिये,तो विकास कार्य बहुत तेजी से होता है।
एक पार्षद को 5 साल मे मात्र 50 लाख का ही बजट होता है। उससे कितना विकास कार्य कराया जा सकता है।
अशोक कुमार मेम्बर ने कहा कि इलाके की जनता का पूरा घ्यान रखा जायेगा,विकास के कार्य को आगे बढाने के लिये हम कोई कसर नही छोड़ेगे, कानपुर नगर मे इस वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने की हर कोशिश करेगे।
आर्दश खत्री घर्मशाला मे अशोक मेम्बर, सुमित बघावन, भारत गुजराल व सोनू बाबा ने माल्यार्पण व राम नाम का रूपटटा पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से दिनेश शास्त्री,अनिल राय, काशी मिश्रा, अमित साहू, अमित दुआ, संजय शर्मा, सोनू बाबा,रवि शंकर शुक्ला, रवींद्र राय, एडवोकेट अंकित वर्मा, रितिक बघावन आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter