एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर की जनता से अपील
      02 May 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
स्वैच्छिक दुनिया। जब से नगर निगम के चुनाव प्रारंभ हुए थे। तब कानपुर की जनता धर्म,जाति को छोड़कर वास्तव में कर्मठ, जुझारू,
मिलनसार, ईमानदार प्रत्याशी को जिताने की कोशिश करते थे।
तब पार्टी यह चुनाव नही लड़ती थी।
वर्तमान समय मे दलों ने निकाय चुनाव में भी कब्जा कर लिया है और हम लोग भी अपने वार्ड के अच्छे प्रत्याशी को भूलकर अंध भक्तो की तरह भाजपा, सपा,कांग्रेस ,आम पार्टी और बसपा को अपना कीमती वोट देते है।
फिर शिकायत करते है नाली साफ नही हुई, जल भराव होता है, कूड़ा फैला रहता है। पार्टी का प्रत्याशी जीतने के बाद विघायक व सासंद के साथ बैठक कर ऊपर उठने की कोशिश करता है व इलाके की जनता को भूल जाता है।
स्वतंत्रता के बाद लगभग सभी चुनावों में हम भारतीय किसी न किसी पार्टी को आंख मूंदकर विश्वास करते हुए उन्हें सर माथे पर बिठाते आ रहे है और आश्चर्यजनक रूप से ठगे जाते रहे है।हम एक लीक पर चलते है कभी कांग्रेस,कभी सपा - बसपा ,आम पार्टी और अब भाजपा।फिर कैसे आशा रखते है कि कोई परिवर्तन हमारी मूलभूत समस्याओं को दूर कर सकेगा।
नगर निगम के आगामी चुनाव से हम क्रांतिकारी बदलाव की बयार ला सकते है,अपने मात्र एक वोट से सही कदम की ओर बढ़ सकते है।
आप उसे चुनिए,जिसको आपने विगत वर्षों में जनता के बीच एक अच्छे इंसान के रूप में काम करता हो।फिर चाहे वो किसी दल का हो या निर्दलीय। कम से कम जीतने के बाद वो सहज भाव से आप से मिलकर आप की समस्याओ का निस्तारण करेगा।
*याद रखिए प्रारंभ एक छोटे से कदम से ही होता है*

*अपने मत का प्रयोग अवश्य करे व सोच समझकर ऐसा प्रत्याशी को चुने जो हर दुख सुख मे आप के साथ हमेशा खड़ा रहा*।
Twitter