सतीश महान के नेतृत्व में विकास कार्य बढ़ाने का काम करेंगे अशोक
      05 May 2023

बिंदु पांडे
वार्ड-28 हरजिंदर नगर के नगर निगम का चुनाव बहुत दिलचस्प मोड़ पर है।
जिसमे उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना,करन महाना,राजीव महाना,बिटटू महाना व राकेश तिवारी पैदल जनसम्पर्क करके महापौर प्रमिला पाण्डेय व पार्षद अशोक मेम्बर को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत को लगा दिया है
आज वार्ड-28 के भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार मेम्बर ने बताया कि सतीश महाना के नेतृत्व मे विकास कार्य को आगे बढ़ाना ही हमारा मकसद होगा। परदेवनपुर मे गैस पाइप लाइन का काम क्यो रूका पड़ा है,उसकी उच्च अघिकारियो की जांच कराने काम को तेज गति से आगे बढ़ाना हमारा मकसद रहेगा।
काजीखेडा मे नलो मे गंदा पानी की सप्लाई का निदान कराना भी हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इलाके की जनता की समस्या का समाधान करने के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले रहेगे।
इस पत्रकार वार्तालाप मे प्रमुख रूप से दिनेश शास्त्री,अमित दुआ,भारत गुजराल, सोनू बाबा आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter