बूथ प्रबन्धन बैठक मे भाजपा के सभी प्रत्याशी को जिताने की अपील
      08 May 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
स्वैच्छिक दुनिया। भारतीय जनता पार्टी के महराजपुर विधान सभा की बूथ प्रबंधक की एक बैठक आर्दश खत्री घर्मशाला मे आयोजित हुई।
जिसमे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिह व उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि एक एक वार्ड से दर्जन भर लोगो ने आवेदन किया था, लेकिन किसी एक को ही टिकट दिया जा सकता है।
मोदी व योगी की नजर मे पन्ना प्रमुख भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदार कार्यकर्ता है ,आप लोग नाराज न हो,अपने अपने वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर लाये,एक एक वोट की कीमत है। यह मच सोचना आप को एक बार मौका नही मिला तो आगे भी नही मिलेगा, हो सकता है आप को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाये। घर घर जाकर एक एक वोट डलवाना सब कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हम अपने परिवार के साथ बैठे है,एक एक कार्यकर्ता हमारा परिवार है, महापौर प्रमिला पाण्डेय को जिताने के लिए हम सबको बहुत मेहनत करनी है।
वार्ड-28 के अशोक मेम्बर, वार्ड-29 के जे के चौरसिया,वार्ड-58 के कैलाश पाण्डेय व वार्ड-11के रीना लालू पाल आदि लोग अपने कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद रहे।
इस बैठक मे प्रमुख रूप से श्रत्रीय सभा के उपाध्यक्ष बलराम सिह, संजय बाजपेई, वी डी राय, राकेश तिवारी, अनिल राय, सुमित बघावन, नन्दू शुक्ला,दिनेश शास्त्री,काशी मिश्रा, भारत गुजराल आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter