सचेंडी पुलिस की बड़ी सफलता
      09 May 2023

बिंदु पांडे
सचेंडी पुलिस की बड़ी सफलता,वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों को रोकथाम एक अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में सचेंडी पुलिस के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी।थाना पुलिस द्वारा 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटनाक्रम की विस्तार से बात करें तो गिरफ्तार किए हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है जिसके संबंध में न्यायालय द्वारा कई मर्तबा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए परंतु अभियुक्त न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए फरार चल रहे थे जिसके संबंध में न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध भिन्न भिन्न तिथियों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।इसी संबंध में थाना सचेंडी पुलिस द्वारा टीम गठित कर मुखबिर की निशानदेही पर सभी 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम,पता एवम अपराधिक इतिहास क्रमश
1.कालू सिंह सरदार पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम दुल भूल थाना सचेंडी कानपुर नगर (मु0सं0 91347/21 धारा 60) आबकारी अधिनियम थाना सचेंडी कानपुर नगर।
2.रानू दिवाकर पुत्र स्व0 सिपाही लाल निवासी ग्राम गंभीरपुर भौती थाना सचेंडी कानपुर नगर (मु0सं0 4200225/16 धारा 323/324/452/504/506) थाना सचेंडी कानपुर नगर।
3. पत्तर सिंह पुत्र तिलकराम खटीक निवासी कस्बा सचेंडी थाना सचेंडी कानपुर नगर। (मु0सं0 6945/14 धारा 379/506/411) थाना सचेंडी कानपुर नगर।
4.भूरा उर्फ मोहम्मद फरीद पुत्र सयद्दीन निवासी लोहियां टीला थाना सचेंडी कानपुर नगर( मु0सं0 1717/10 धारा 457/380/411) थाना सचेंडी कानपुर नगर।
5. दीपू पुत्र शीतल प्रसाद निवासी ग्राम सुजानपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर(मु0सं0 8317/11 धारा 323/504/506) थाना सचेंडी कानपुर नगर।
6.दिलीप पुत्र महीपत निवासी ग्राम गज्जापुरवा थाना सचेंडी कानपुर नगर(मु0सं0 4200818/10 धारा 323/324/504) थाना सचेंडी कानपुर नगर।
7.राम प्रकाश पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम सिद्धपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर(मु0सं0 119/12 धारा 60) आबकारी अधिनियम थाना सचेंडी कानपुर नगर।
8.राजन सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासी सीढ़ी इटारा थाना सचेंडी कानपुर नगर।
9.शानू पुत्र राम नारायण निवासी हरसिंह देव का पुरवा थाना सचेंडी कानपुर नगर। शामिल रहे।
गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए थाना सचेंडी पुलिस द्वारा जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी रायकेपुर श्री नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक समर सिंह, उप निरीक्षक प्रेम वीर सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक कपिल कुमार एवं थाना सचेंडी की पूर्ण फोर्स मौजूद रही।
Twitter