भारत उत्थान न्यास द्वारा भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पेठा और शरबत का वितरण
      18 May 2023

बिंदु पांडे
स्वैच्छिक दुनिया। भारत उत्थान न्यास (सेवा समिति) द्वारा भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पेठा और शरबत वितरण आनंदपुरी गेट, कानपुर में किया गया यहां समिति के संरक्षक श्री अनिल कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कोषाध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि महानगर में जगह जगह शरबत वितरण किया जायेगा। यहां प्रमुख रूप से मीरा जैन, सुजीत कुंतल, अशोक कुमार गुप्ता,अनूप जैन, प्रकाश चन्द्र बगड़ा, महेन्द्र कटारिया, विवेक जैन, मैना जैन, मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट से पूजा गुप्ता, अंजू भाटिया, संगीता जोशन आदि ने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
Twitter