रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर ने संयुक्त रूप से पांच मेगा प्रोजेक्ट का आयोजन
      20 May 2023

मुजम्मिल
स्वैच्छिक दुनिया। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव, रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर ने संयुक्त रूप से पांच मेगा प्रोजेक्ट का आयोजन नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंती नगर के प्रांगण में किया। इस अवसर पर श्रीमती शुभी गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यातिथि रही और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर शशि किरण पांडे गेस्ट ऑफ ऑनर रही। डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव इस अवसर पर मुख्य वक्ता रही।
कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वलन से की गई। रोटेरियन अमित अग्रवाल ने मीटिंग कॉल तो ऑर्डर करके कार्यक्रम शुरू किया और सबका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ, तत्पश्चात सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन नित्या चावला ने किया। रोटेरियन पुनीत टंडन ने कार्यक्रम की भूमिका के बारे में बताया और अंत में मीटिंग अद्जोर्ण करवाई। कार्यक्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव अरेंजमेंट्स रोटेरियन दीप चांद द्वारा किए गए।
*प्रथम प्रोजेक्ट* के तहत कन्याओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव जानकारी दी गई और इस अवसर पर सैनिटरी नैपकिंस का वितरण श्रीमती शुभी गुप्ता द्वारा किया गया।
*प्रोजेक्ट कन्याश्री 2.0* के तहत कक्षा 9 की मेधावी छात्राओं को ई टैब का वितरण किया गया। यह वितरण श्रीमती शुभी गुप्ता और रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर, रोटेरियन अजय गुप्ता द्वारा किया गया।
*प्रोजेक्ट सेफ चाइल्ड* के तहत कन्याओं को सतर्क रहने हेतु गुड टच बैड टच की कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव द्वारा ली गई।
*प्रोजेक्ट उज्जवल दृष्टि* के तहत विद्यालय की कन्याओं एवम अध्यापिकाओं का नेत्र चिकित्सा किया गया। इस अवसर पर रीडिंग ग्लासेस का भी वितरण किया गया।
*एक अन्य प्रोजेक्ट* के तहत कन्याओं का जनरल चेक अप कैंप लगवाया गया तथा नि शुल्क दवाएं वितरित की गई। कैल्शियम, विटामिन डी आदि भी कन्याओं को दिया गया।
*एक अन्य प्रोजेक्ट* के तहत, नित्या चावला एवम परवेज अख्तर ने लिंगानुपात, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक जांच आदि के बारे में भी अवगत करवाया गया।
असिस्टेंट गवर्नर, रोटेरियन अजय गुप्ता ने बताया कि नि संदेह ही लड़कियां लड़कों से बेहतर होती है। सही दिशा और विद्या के माध्यम से लड़कियां एक नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।
डॉक्टर शशिकीरण पांडे ने बताया कि जिस प्रकार शिव शक्ति के बिना अधूरे हैं, उसी प्रकार संसार में पुरुष नारी के बिना। इसीलिए एक ही गाड़ी के दोनो पहिए हैं। नारी का सम्मान जहां होता है वहां हमेशा तरक्की होती है।
श्रीमती शुभी गुप्ता, माननीय जज महोदया, ने सभी को संबोधित करते हुए विधिक जानकारी दी और बच्चियों के साथ होने वाले अपराध के बारे में बताया। उन्होंने गुड टच बैड टच के बारे में अपनी ज्ञानवर्षा से प्रकाश डाला।
अंत में, सभी बच्चों को फूड पैकेट्स दिए गए। इस अवसर पर रोटेरियन पुनीत टंडन, अमित अग्रवाल, प्रणव चावला, नन्हे बाबू, सुशील, रोटेरियन व पी एल वी नित्या चावला, रोटेरियन दीप चांद, ऐन रश्मि अग्रवाल, ऐन भावना, पी एल वी डॉक्टर परवेज अख्तर आदि मौजूद रहे।
Twitter