कानपुर नगर से भाजपा में गुटबाजी चरम पर
      25 May 2023

दिलीप कुमार मिश्र
*कानपुर नगर मे भाजपा मे गुटबाजी चरम पर*


*समीक्षा बैठक मे नही बुलाया दोनो सासंदो को*

उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने आज कानपुर मे मंडलायुक्त सभागार मे शहर के जनप्रितिनिघि व जिला प्रशासन अघिकारियो के साथ जनपद के विकास कार्यो,कानून व्यवस्था, आमजनो की समस्याओ व गरीब कल्याण योजनाओ पर एक समीक्षा बैठक बुलाई गई। जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे कानपुर नगर के सासंद सत्यदेव पंचौरी व अकबरपुर के सासंद देवेन्द्र सिह भोले को आमंत्रित नही किया। जिससे भाजपा के दोनो गुटो की गुटबाजी साफ नजर आती है।
सपा के दोनो विघायक मोहम्मद हसन रूमी व अभिताभ बाजपेई को भी न बुलाये जाने से उनमे भी रोष है।
इस बाबत सपा विधायक अभिताभ बाजपेई ने कहा कि आज की बैठक मे न बुलाये जाने का
मतलब कानपुर महापौर का चुनाव भी है, हमे बैठक की कोई जानकारी नही दिया। भाजपा मे गुटबाजी अब आम जनमानस के सामने उभर कर आ गई है।
प्रशासनिक अघिकारी भी केवल खानापूर्ति कर रहे है।
Twitter