मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2023 का विषय 2030 तक मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य तथ्य बनाना है।
      28 May 2023

Dr Nirupama Pandey Misra
विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस हर साल २८मई को मनाया जाता है ,वजह मासिक धर्म का चक्र २८ दिन का अमूमन होता है और ५ दिन रहता है इसलिए मई यानी साल के पांचवें महीने में मनाया जाता है।इस साल इसका उद्देश्य है "वर्ष २०३० तक इसे जीवन का सामान्य तथ्य बनाना है"। इससे महिलाओं और लड़कियों को समाज की कई भ्रांतियों और कुरीतियों से मुक्ति मिलेगी और उनका विकास बेहतर होगा।इसी क्रम में डा निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ ने जागरुकता कार्यक्रम में बताया कि आज भी लगभग ५० करोड़ आबादी को साफ सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध नहीं है। जिससे स्वच्छता नहीं रह पाती साथ ही कई बीमारियां भी हो जाती हैं जिनमें सर्वाइकल कैंसर, बच्चे दानी के संक्रमण,यूरिन इंफेक्शन प्रमुख है। लड़कियों को सही जानकारी नहीं होने से स्कूल तक छोड़ना पड़ता है। आत्मविश्वास में कमी आती है।इन सभी को देखते हुए इसकी जागरुकता हर स्तर पर बढ़ाई जानी चाहिए तभी महिलाएं समाज में समुचित विकास में अपना सहयोग दें पायेगी । डाक्टर निरुपमा मिश्रा इस दिशा में कई वर्षों से प्रयासरत हैं जिसके सुखद परिणाम देखने को मिल रहें हैं पर अभी बहुत कुछ करना बाकी है जिसके लिए सभी वर्ग को जागरूक होकर आगे आना होगा।
Twitter