जलकल विभाग जोन-01 फूलबाग प्रांगण मे आयोजित किये गये धार्मिक अनुष्ठान
      31 May 2023

बिंदु पांडे
दिनांक-30.05.2023 को जलकल विभाग (जोन-01). नगर निगम कानपुर में ज्यष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार को सुन्दर कांड पाठ के साथ-साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रुप से जलकल विभाग के महाप्रबंधक श्री के०पी० आनंद, सचिव जलकल विभाग श्री प्रमोद जौहरी, जोन-01 के अधिशासी अभियंता श्री वी0के0 सिंहा के साथ-साथ सभी जोनो के अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता अवर अभियंता व जलकल विभाग के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया, जोन-01 के कार्यालय अधीक्षक श्री अमरीश निगम ने वार्ता के दौरान बताया की उक्त आयोजन विगत 08 वर्षों से लगातार जोन-01 जलकल कार्यालय फूलबाग मे सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है।
Twitter