सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अध्यादेश कानून अखिलेश से मिले आप सुप्रीमो
      07 June 2023

बिंदु पांडे
कानपुर। आम आदमी पार्टी की फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका सिंह कहा कि विगत कई वर्षों से चल रहे मुकदमे मे सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आम आदमी पार्टी के हक के फैसले के विरुद्ध भाजपा द्वारा पद संयंत्र करके लाए गए अध्यादेश कानून को लेकर आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी ने विपक्ष को साथ लेकर के केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ जोरदार बिगुल फूंक दिया है एक के बाद एक सभी विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में समर्थन देना प्रारंभ कर दिया है जिसको देखकर वर्तमान केंद्र सरकार के हाथ पांव फूल गए है RJD और TMC शिवसेना, के बाद समाजवादी पार्टी वा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज मुलाकात की पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की मंत्री आतिशी,आप नेता राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए श्री प्रियंका सिंह बताया कि पूर्व महिला प्रकोष्ठ कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश से जिलों जिलों से महिलाएं अपने अपने संसाधनों द्वारा लखनऊ अमौसी हवाई अड्डे की ओर हजारों की संख्या में पहुंचकर माननीय केजरीवाल जी का जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, निशा निगम, शिवाली मिश्रा, समरजीत कौर, पुष्पा अनीता गुड़िया सुमन आदि महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रही।
Twitter