अमरनाथ भंडारे के लिए लगा खाद्य कलेक्शन सेंटर
      09 June 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान मे आज भाभा नगर गेट, सनिगवा कानपुर नगर मे 6 वा कलेक्शन सेन्टर बनाया गया।
जिसका शुभारंभ युवा ह्दय समाट करन महाना ने बाबा शिव की फोटो पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि अमरनाथ मे शिव भक्त सेवा भाव से कार्य करते है। पूरे भारत वर्ष से शिव भक्त दर्शन करने जाते है। कानपुर नगर मे
10 सेन्टर बनाये गये है, जिसके माध्यम से खाद्य सामागी इकट्ठा करके बाबा अमरनाथ के दरबार मे भेजी जायेगी। श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष के श्याम तिवारी ने कहा कि
पिछले 21 सालो से लगातार दाल,चावल,आटा,
बिस्किट, रिफाईंड, सरसो का तेल,डालडा,चावल ,पानी की बोतले आदि भेजी जाती है।
उसे 2 टको के माध्यम से बाबा के दरबार मे भेजा जाता है।
एटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा,सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिंह यादव व डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल ने अमरनाथ भंडारे के लिए दाल,चावल और चाय की पत्ती दिया।
इस बार यह कलेक्शन 12 जून तक ही किया जायेगा। इस कलेक्शन सेन्टर मे प्रमुख रूप से अजय वर्मा, पियूष सिह, जितेंद्र वर्मा, अभिताभ पाण्डेय, संजय शुक्ला,आदि सेवादार अपनी सेवा दे रहे है।
मंच का संचालन आदित्य मिश्रा ने किया।
इस कैम्प का
आयोजन पार्षद भवानी शंकर राय व
देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
Twitter