अमरनाथ भंडारे के लिये लगा 9वे खाद्य कलेक्शन सेन्टर का शुभारंभ
      10 June 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान मे लाल बंगला बाजार, कानपुर नगर मे 9वे कलेक्शन सेन्टर का
शुभारंभ पनकी के महामण्डलेश्वर जितेन्द्र दास गिरि ने बाबा शिव की फोटो पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि अमरनाथ मे लगने वाले भंडारे मे नगर से ज्यादा से ज्यादा लोग सहयोग करके पुण्य के भागीदार बने। खाद्य मागी इकट्ठा करके बाबा अमरनाथ के दरबार मे 12 जून को भेजी जायेगी।
अमरनाथ की टीम 21 वर्ष से सेवा भाव से लगातार कार्य कर रही है, अमरनाथ के भंडारे मे कानपुर नगर की टीम सेवा, समर्पण और लगन से कार्य कर रही है।
श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष के शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि
पिछले 21 सालो से लगातार आम जनता के सहयोग से दाल, चावल, आटा,
बिस्किट, रिफाईंड, सरसो का तेल, डालडा, चावल, पानी की बोतले आदि भेजी जाती है।
उसे 2 ट्रैको के माध्यम से बाबा अमरनाथ के दरबार मे भेजा जायेगा।
शिव भक्तो को सरबत वितरण भी किया गया।
इस बार यह कलेक्शन 12 जून तक ही किया जायेगा। इस कलेक्शन सेन्टर मे प्रमुख रूप से अजय वर्मा, पियूष सिह, जितेंद्र वर्मा,शैलेन्द्र गुप्ता, नन्दू शुक्ला, दिनेश शास्त्री, सुशील गुप्ता, सोनू बाबा,अभिताभ पाण्डेय, संजय शुक्ला,आदित्य मिश्रा आदि सेवादार अपनी सेवा दे रहे है।
Twitter