लाल बंगला में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा
      21 June 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
गौ संग महाप्रभु व दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी के तत्वावधान मे आज शिव कटरा से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा निकली जो कि लाल बंगला, एन टू रोड,डिफेंस कालोनी,केडीए चौराहा, चकेरी चौकी होते हुए शिव कटरा मे समाप्त हुई।
जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से निवर्तमान विघायक रघुनंदन सिंह भदौरिया,राकेश तिवारी, दिनेश पाल,विजय दुग्गल, शिव प्रताप सोनी,पीयूष सिंह, अमित दुआ आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter