कवि आशीष भारती सहित देश के 33 रचनाकारों को मिला वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान
      02 July 2023

बिंदु पांडे
संगम पब्लिकेशन कोटा राजस्थान द्वारा ओमप्रकाश लववंशी के सम्पादन में *वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप* साझा काव्य संग्रह का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें भारत के कई राज्यों से वरिष्ठ व नवांकुर 33 रचनाकारों आशीष भारती, किरण पोरवाल, जसवन्त सिंह भाटी, मुकेश कुमार दुबे "दुर्लभ", महावीर रेनवाल, सूरजमल मेघवाल, धर्मपाल सिंह वाल्मीकि, राम कुमार प्रजापति, अविनाश, सतीश "बब्बा", बृजेश शर्मा, अंजनी मिश्रा, नवीन नव बीगोद, सरोज दुगड़ ‘सविता’, अनुजा दुबे 'पूजा', गणपत लाल उदय , प्रिया पाण्डेय "रोशनी", सुजीत कुमार ठाकुर, दीपक खरे "सर्द शाम", रीचा सिंह, डॉक्टर चंद्र दत्त शर्मा, बलवंत कुमार, रवि यादव, सतीश जायसवाल, डॉ.पूनम जायसवाल, हरिदास बड़ोदे 'हरिप्रेम', राजपाल, सपना, देविप्रिया (जानकी) , कवि सुरेश सौरभ, इंजी.सौरभ पांडे, अंजू सिंह, गुरूदीप वर्मा की महाराणा प्रताप के अमर बलिदानी जीवन से ओत-प्रोत रचनाओं को संकलित कर सभी साहित्यिक मनीषियों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान 2023 से भी सम्मानित किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद सहारनपुर निवासी कवि आशीष भारती की रचना *वीर शिरोमणि महाराणा बलिदानी* को भी ससम्मान देकर इन्हें *वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान* से सम्मानित किया गया। दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित आशीष भारती का यह 15वां साझा काव्य संग्रह है जिसमें इनकी रचना प्रकाशित हो रही है। इसके अलावा इनका एकल काव्य संग्रह व एक सम्पादित काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुका है।‌
Twitter