सरकार बड़ी दुखदाई कमरतोड़ महंगाई : प्रियंका सिंह
      11 July 2023

बिंदु पांडे
कानपुर 10 जुलाई 2023 आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की फायर ब्रांड नेत्री वा जन उपकार सेवा संस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा भाजपा सरकार महंगाई चरम सीमा पर है खाद्यान्न की वस्तुएं सब्जी दाल आटा तेल मिर्च मसाले की कीमतें आसमान को छू रही हैं देश की अस्सी परसेंट गरीब जनता महंगाई से त्रस्त है सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है आम आदमी रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं व्यापारी वर्ग मुनाफा कमाने में जुटा हुआ है सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है आम आदमी पार्टी ने महंगाई के सवाल पर महिला विंग ने जबरदस्त प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया जिसमें अपने सभी साथियों सहित श्रीमती प्रियंका सिंह ने भाग *लिया प्रियंका सिंह ने कहा है जो सरकार गरीबों के हित* को सुरक्षित नहीं रख सकते उस सरकार को 2024 में जनता उखाड़ फेंकेगी प्रियंका सिंह ने यह भी कहा आम आदमी पार्टी की जहां-जहां सरकार है उसकी नीतियां आम जनता के हितों के लिए हैं और सराहनीय कार्य कर रही है देश में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसा दल है जो जनता के लिए हित वर्धक हैं और देश की जनता अब आम आदमी पार्टी के साथ लामबंद होती जा रही है अंत में श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा आगामी 2024 में केंद्र में आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक जनप्रिय नेताश्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार गठित होगी।
Twitter