विश्व जनसंख्या दिवस 2023
      11 July 2023

Dr Nirupama Pandey Misra
11 जुलाई हर साल विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना है। आज हमारा देश विश्व में जनसंख्या में पहले पायदान पर है जबकि संसाधनोंकी कमी है। ऐसे में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, भुखमरी जैसी समस्याओं का इजाफा हुआ है। अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 88-90हजार बेरोजगार युवा हैं।इन सबका निदान है महिला सशक्तिकरण।इसी क्रम में लखनऊ व्यापार मंडल की महिला विंग सरोजिनी नगर शाखा का गठन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित महिला अध्यक्ष निहारिका सिंह ने डा निरुपमा मिश्रा को सम्मानित किया और इस विंग की प्रवक्ता नियुक्त किया।डा निरुपमा मिश्रा ने सभी महिलाओं में जनसंख्या नियंत्रण की जागरुकता की आवश्यकता को बताया। और उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा। महिलाएं आगे आयेंगी तभी इसका नियंत्रण संभव है।इस कार्यक्रम में डा नित्या वर्मा को महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हुई।अध्यक्ष व्यापार मंडल लखनऊ अमरनाथ मिश्रा एवं महामंत्री पवन मल्होत्रा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। जनसंख्या दिवस पर डा निरुपमा मिश्रा ने रेडियो पर भी जानकारी दी। समाज में सभी प्रबुद्ध वर्ग को जागरूक होकर इस प्रकार के अभियान चलाने होंगे तभी भावी पीढ़ी का समुचित विकास संभव है ऐसा डा निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ का मानना है।
Twitter