हरियाली तीज उत्सव - एक शाम गृहिणियों के नाम
      31 July 2023

Dr Nirupama Pandey Misra
भारत विविधताओं का देश है।अनेक त्योहारों में हमारी संस्कृति के विविध रंग दिखते हैं। उन्हीं में एक है हरियाली तीज उत्सव जो श्रावण माह में मनाया जाता है। महिलाएं जो अपने परिवार को संभालने में अपने को भूल जाती हैं उनको इस उत्सव में अपने आप को निखारने का मौका मिलता है।इसी क्रम में लखनऊ में रीना त्रिपाठी (समाज सेवी) की टीम ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें डा निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ को भी आमंत्रित किया गया था।डा मिथिलेश सिंह (चंद्र प्रभा नर्सिंग होम) भी आमंत्रित थी। इसमें मेंहदी,गीत संगीत और नृत्य के विभिन्न आयाम दिखे।डा निरुपमा मिश्रा ने भी रीना त्रिपाठी के आग्रह पर एक नृत्य प्रस्तुति दी जिससे लखनऊ में सूखे जा रहे सावन और राजस्थान आदि जगहों पर अतिवृष्टि को देखकर नायिका के मन: स्थिति का वर्णन डाक्टर निरुपमा ने करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्हें रीना त्रिपाठी ने सम्मानित भी किया।साथ ही प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया।इस अवसर पर माननीय विधायक मलिहाबाद जय किशोर देवी और अन्य गणमान्य अतिथि ने सबको पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस प्रकार के कार्यक्रम अपनी सांस्कृतिक विरासत को याद करने के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान व समय देने के लिए सब उपस्थित गणमान्य जन बधाई के पात्र हैं
Twitter