अशोक नगर में नाबालिगों ने दिया था दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम।
      14 August 2023

Muzamil
कानपुर। थाना नजीराबाद पुलिस द्वारा एक बार फिर निष्ठा एवं कर्मठता का परिचय देते हुए तथा स्थानीय लोगों के मन से भय एवं खाकी के प्रति विश्वास स्थापित करते हुए अशोक नगर में चोरी करने वाले दोनों बाल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मामले की विस्तार से बात करें तो गत माह की 29 तारीख को दोपहर 3 बजे लगभग दो चोरों द्वारा पत्रकार पार्क के स्थानीय निवासी जसबीर सिंह के एसी के बाहरी हिस्से का तार,सीसीटीवी,डीवीआर तथा पार्क के बीचोबीच स्थित पावर लाइट का सर्किट बॉक्स चुरा लिया गया था जिसके पश्चात पीड़ित की शिकायत पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की ढूंढाई चल रही थी।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा चंदन (16) एवं सत्यम (14) को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया की अभियुक्तों के पास से 5.5 किलो तांबे का तार तथा 245 रुपए नगद बरामद किए गए। बलापचारिगण को गिरफ्तारी के पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, चौकी इंचार्ज कविंद्र खटाना,हेड कांस्टेबल सुधीर एवं कांस्टेबल दिनेश मौजूद रहे।
Twitter