दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
      19 August 2023

बिंदु पांडे
दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन ने हर्षोल्लास से मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस
दिनांक 15/08/ 2023 दिन मंगलवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस अति उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक श्री के. ए. दुबे 'पद्मेश जी ने ध्वजारोहण किया एवं समस्त विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़ ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत और अभिनंदन किया। तत्पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।

तदुपरांत अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की महत्ता और गौरव की सम्यक जानकारी प्रदान की। उन्होने देश की आजादी की लड़ाई मे महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा अपना सर्वस्व न्योछावर करने की जानकारी प्रदान कर विद्यार्थियों को उत्साहित किया। उन्होने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जागरूक करते हुए हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बनने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के साथ सभा का समापन किया गया। बच्चों को स्वल्पाहार विरित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक श्री के. ए. दुबे पदमेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता गोयल, समन्वयक श्रीमती एकता दुबे, श्रीमती अपर्णा दुबे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Twitter