महिलाएं दिखाए गए नियमों का पालन करें
      31 August 2023

सुनील चिंचोलकर
महिलाएं सिखाये गये नियमों का पालन करें: मधुमति राव
एनटीपीसी कोरबा में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत प्रोजेक्ट पवित्र कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा,छत्तीसगढ़। एनटीपीसी कोरबा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम गोपालपुर पुनर्वास में महिलाओं के लिए तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्र का कार्यक्रम चलाया गया। नैगम सामाजिक दायित्व और व्यक्तित्व विकास केन्द्र कोरबा (आर्ट ऑफ लिविंग) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रोजेक्ट पवित्र समारोह में मधुमति राव,अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति एनटीपीसी कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर में मासिक धर्म के दौरान अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके निदान व राहत के उपाय बताये गए। साथ ही महिलाओं को योग आसन मुद्रा, भस्त्रिका, मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शिविर में लगभग 60 महिलाएं लाभान्वित हुई। मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा मधुमति राव ने अपने उदबोधन में सभी महिलाओं को शिविर में सिखाये गए नियमों का नियमित पालन करने का आव्हान किया और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपने सामाजिक कल्याण शाखा मैत्री बंधन के तहत मैत्री महिला समिति द्वारा शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को मेडिकल किट प्रदान किया गया। शिविर में मैत्री महिला समिति के अन्य पदाधिकारी, सीएसआर के प्रतिनिधि, व्यक्तित्व विकास केंद्र के प्रशिक्षक एवं गाँव के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थे।
Twitter