भारत उत्थान न्यास, कानपुर महानगर इकाई कार्यकारिणी का गठन
      04 September 2023

बिंदु पांडे
भारत उत्थान न्यास, कानपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन साकेत नगर में आयोजित एक बैठक में किया गया जिसमें अध्यक्ष डॉ. सीमा निगम, उपाध्यक्ष डॉ. प्रत्यूषवत्सला द्विवेदी, सचिव डॉ. रश्मि दुबे, कोषाध्यक्ष डॉ. अर्चना शुक्ला, मंत्री डॉ. मंजू अवस्थी, सह मंत्री- डॉ. अनिता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हेमलता सांगुडी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ मोनिका गुप्ता को दायित्व प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुजीत कुंतल, मंत्री, डॉ. शशि अग्रवाल और डॉ. अनीता निगम ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
Twitter