अटल अमृत सरोवर का लोकार्पण व 52 विकास कार्य का शिलान्यास
      10 September 2023

दिलीप कुमार मिश्रा
उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना व महापौर प्रमिला पाण्डेय ने आज पूर्व मे शेरशाह सूरी तालाब के नाम से विख्यात था। आज उसका नया नाम (अटल अमत सरोवर ) का शिलान्यास एवं लोकार्पण फीता काट कर किया। चकेरी के महराजपुर विघान सभा मे साढ़े आठ करोड के कुल 52 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से 2 करोड रूपये खर्च कर तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि अटल अमत सरोवर निवर्तमान प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी को यह सरोवर बहुत पसंद था, महराजपुर के साथ साथ पूरे कानपुर के लोग यह सरोवर को देखने आयेगे। महराजपुर विधान सभा मे विकास के लिये जनता ने हमको वोट देकर चुना है, उस कसौटी पर खरा उतरना है। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि महाना जी ने विकास कार्य पूरे नगर मे चर्चा होती है। पुराने व वर्तमान पार्षद को देखकर मन बहुत खुश हो गया है। विकास कार्य जो महराजपुर से शुरू हुआ, वह अब पूरे नगर मे दिखाई देगा। इसमे प्रमुख रूप से राकेश तिवारी,नन्दू शुक्ला, सोनू बाबा, लाला त्रिवेदी, सुरेन्द्र अवस्थी, अशोक मेम्बर, बी डी राय,ओम प्रकाश, सुरेन्द्र चौहान, अमित दुआ, अशोक मेम्बर आदि लोग उपस्थित रहे।
Twitter